फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Testimony will take place today in the Sachchidananda case

Basti News: सच्चिदानंद प्रकरण में आज होगी गवाही

Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Testimony will take place today in the Sachchidananda case
बस्ती। साध्वियों के यौन शोषण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कथित बाबा सच्चिदानंद पर दर्ज दो मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विजय कुमार कटियार की अदालत में गवाहों का बयान चल रहा है। इस मामले में 19 मार्च को गवाही की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में कोतवाली थाने में पुलिस ने सच्चिदानंद उर्फ दयानंद, परम चेतनानंद सहित पांच आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। बाद में सच्चिदानंद उर्फ दयानंद, परम चेतनानंद उर्फ पंकज भाई पटेल, प्रमिला बाई व कमला बाई पर भगोड़ा होने का केस दर्ज कर आरोप पत्र दाखिल किया था। इससे पहले की तारीख पर एक पीड़िता ने स-शपथ बयान दिया कि आरोपी सच्चिदानंद का उसके गांव के पास सत्संग का शिविर चल रहा था। उसी दौरान पहचान हुई थी। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि सत्संग व प्रवचन के नाम पर महिलाओं और कम उम्र की लड़कियों को आश्रम में बुलाया जाता है। उनमें से पसंद की लड़कियों को साध्वी का दर्जा देकर आश्रम में रख लिया जाता है। उन्हें अनुष्ठान के जरिए विशेष कृपा दिलाने का दिलासा देते थे। उनका विश्वास जीतने के बाद दिल्ली स्थित आश्रम के मुख्यालय अथवा यहां के कथित बाबा व चेलों के निर्देश पर उन्हें अलग-अलग शहरों में प्रवचन- सत्संग के बहाने भेजकर उनका यौन शोषण किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed