{"_id":"654000241a04a42c1e02a5b4","slug":"tension-in-shobhanpar-village-police-deployed-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6400-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक की मौत के बाद शोभनपार गांव में तनाव, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक की मौत के बाद शोभनपार गांव में तनाव, पुलिस तैनात
Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
शोभनपार गांव में तैनात पुलिस कर्मी
भारी पुलिस बल के साथ पोस्टमार्टम के बाद गांव में ले जाया गया शव
दो थानों की फोर्स की मौजूदगी में टेढि़या घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
मृतक के पिता की तहरीर पर आठ आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
प्रतिमा विसर्जन के दौरान शोभनपार व नेवारी गांव के लोगों में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा,बस्ती। प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में घायल युवक की मौत के बाद लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार गांव में तनाव व्याप्त है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव भारी पुलिस बल के साथ गांव में ले जाया गया। जहां से क्षेत्र के टेढि़या घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विवाद बढ़ने की आशंका में पुलिस पूरे दिन अलर्ट मोड में रही। लालगंज थाने के अलावा मुंडेरवा थाने की फोर्स भी गांव में डटी रही। गांव के लोगों में घटना को लेकर जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो ईंट-पत्थर चलाने की घटना न हुई होती।
जानकारी के अनुसार, लालगंज बाजार के पास स्थित मनोरमा कुआनो नदी के घाट पर शनिवार रात करीब दस बजे ग्राम पंचायत शोभनपार के भटपुरवा पूरवा के लोग गांव में स्थापित प्रतिमा विसर्जन के लिए लालगंज घाट पर ले गए थे। जहां ट्राॅली खड़ी करके डीजे पर डांस करने लगे, तभी लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी ग्राम पंचायत के केवटहिया पूरवे के लोग अपने गांव में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंच गए। उन लोगों ने ट्राॅली हटाने को कहा तो शोभनपार के लोग ट्रॉली न हटाने पर अड़ गए। वह लोग कहने लगे कि आरती करने के बाद वहां से हटेंगे।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। विसर्जन करके लौटते समय लालगंज-महादेवा मार्ग पर गौरा धुंधा गांव के पास पहले से ही पहुंचे नेवारी (केवटहिया) के लोगों ने शोभनपार गांव के लोगों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शोभापार ग्राम पंचायत के भटपुरवा निवासी 56 वर्षीय होरीलाल, 26 वर्षीय रिंकू, 16 वर्षीय कुलदीप व एक अन्य को जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में हालत नाजुक होने पर रिंकू को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग गोरखपुर ले गए, लेकिन वहां डाॅक्टरों ने भर्ती करने से मना करते हुए लखनऊ मेडिकल काॅलेज भेज दिया। लखनऊ ले जाते समय छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास रिंकू ने दम तोड़ दिया था।
...
आठ नामजद समेत अन्य ग्रामीणों पर केस
शोभनपार निवासी मृतक रिंकू के पिता राम शब्द की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इनमें नेवारी गांव के अनिल कुमार निषाद, महेश कुमार निषाद, रामबहाल निषाद, आशाराम, मंशाराम, गंगाराम, राम अवतार और राम भारत का नाम शामिल है। इसके अलावा गांव के अन्य अज्ञात आरोपी भी शामिल हैं। इन सभी पर बलवा, गैर इरादतन जानलेवा हमला, मारपीट, धमकी के अलावा अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के हिसाब से केस दर्ज किया गया है। मृत्यु होने की धारा इसमें तरमीम कर दी जाएगी।
..
सिर की हड्डी टूटने से हुई रिंकू की मौत
ईंट-पत्थर चलाने की घटना में घायल रिंकू की मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से हुई थी। दो डाॅक्टरों के पैनल की देखरेख में हुए पोस्टमार्टम में पाया गया कि उसके सिर के दाहिने तरफ की हड्डी कान तक टूट गई थी। हड्डी टूटने की वजह से अंदर की तरफ धंस गई थी। कई जगह सिर में खून के थक्के जम गए थे। जो हैमरेज का कारण बने।