{"_id":"68fa90ee7b71b4ef5f00386d","slug":"tension-in-baghaura-village-due-to-dj-playing-dispute-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146313-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीजे बजाने के विवाद में बघौड़ा गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीजे बजाने के विवाद में बघौड़ा गांव में तनाव
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में बुधवार रात डीजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
अधिकारियों ने बताया कि झगड़े में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी थी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को शांति भंग के तहत पाबंद कर चालान किया।
बुधवार की रात लगभग 10 बजे गांव के एक समारोह में डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष के लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर चालान किया गया है। गांव में स्थिति फिलहाल शांत है।