{"_id":"6a875417959ace0fbe030d00","slug":"temporarily-deployed-corona-warriors-will-get-their-jobs-again-basti-news-c-207-1-bst1005-164743-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अस्थायी रूप से तैनात कोरोना योद्धाओं को फिर मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अस्थायी रूप से तैनात कोरोना योद्धाओं को फिर मिलेगी नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोरोना के समय अस्थायी रूप से तैनात किए गए कर्मचारियों को पुन: नौकरी मिलेगी। इस संबंध में शासन से पत्र जारी होने पर स्वास्थ्य विभाग इन कर्मियों को खोज रहा है। इससे जिले के लगभग 60 कर्मियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कुछ कर्मियों को सीएमओ दफ्तर बुलाकर उनके कागजात देखे जा रहे हैं।
कोरोना महामारी के दौरान मेडिकल कॉलेज बस्ती को एल-थ्री अस्पताल बनाया गया था। यहां वेंटिलेटर, आईसीयू संचालन, सैंपल क्लेक्शन आदि कार्यों के लिए 60 से अधिक कर्मी सेवाप्रदाता कंपनियों से लिए गए थे। कुछ समय बाद उन्हें हटा दिया गया था। इसी दौरान 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के कई कर्मचारियों की भी नौकरी चली गई थी।
इसे लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई और दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की थी। अब शासन स्तर से इन्हें विभिन्न कार्यक्रमों के तहत वापस लेने का आदेश जारी हुआ है। इससे रोजी-रोटी की तलाश में बैठे इन कर्मचारियों की टूट चुकी उम्मीदें जिंदा हो गई हैं।