{"_id":"660a7e7462b4c56bf306c35a","slug":"temperature-rises-seven-degrees-in-seven-days-heat-breaks-records-basti-news-c-207-1-sgkp1004-113954-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात दिन में सात डिग्री बढ़ा पारा... गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात दिन में सात डिग्री बढ़ा पारा... गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी का कहर शुरू हो गया है। हफ्तेभर में सात डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ चुका है। अब सुबह-शाम सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। रात में पंखा न चलाएं तो गर्मी से नींद नहीं आती है। शनिवार को न्यूनतम पारा 20 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 30 मार्च 2014 में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
पककर खेतों में खड़ी फसलें तापमान बढ़ने के चलते तेजी से सूख रही हैं। इन दिनों सरसों, चना, मटर, मसूर की कटाई-मड़ाई चल रही है। जबकि गेहूं की फसल अधपके अवस्था में पहुंच चुकी हैं। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में बढ़त का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, उष्ण लहर की आवृत्ति ज्यादा होने से तापमान में उछाल आया है। इससे निम्न वायुदाब का क्षेत्र भी अधिक बनेगा। ऐसे में तेज हवा के साथ बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर 24 घंटे में बारिश के आसार दिख रहे हैं।
चटख धूप के चलते अधिकतम तापमान में भी उछाल का सिलसिला जारी है। 23 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो 29 मार्च को यह 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे में गर्मी से राहत का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
...
सेहत का रखें ध्यान, वरना पड़ जाएंगे बीमार
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने बताया कि तापमान चढ़ने से तत्काल सेहत पर दुष्प्रभाव नहीं होगा। कई दिनों तक अधिकतम के साथ न्यूनतम पारा बढ़ने पर सेहत बिगड़ सकती है। खानपान सही न होने से डायरिया, सर्द-गर्म से निमोनिया, बुखार हो सकता है। सांस के रोगियों की तकलीफ बढ़ने की आशंका है। बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए इनका अधिक ख्याल रखें।
...
हफ्तेभर से यूं चढ़ता गया तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
23 मार्च 29 14.0
24 मार्च 30 14.5
25 मार्च 31 15.0
26 मार्च 32 16.0
27 मार्च 33 17.5
28 मार्च 34 15.5
29 मार्च 35 20.0