फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Temperature dropped, people remained glued to the bonfire all day long

Basti News: लुढ़का पारा, दिनभर अलाव से चिपके रहे लोग

Fri, 29 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped, people remained glued to the bonfire all day long
हाईवे पर छाया रहा कोहरा
बस्ती। न्यूनतम व अधिकतम तापमान गिरने के बाद जगह-जगह अलाव जलने लगे हैं। शुक्रवार को शहर के कंपनी बाग फव्वारा चौराहा, गांधीनगर, रोडवेज, रेलवे स्टेशन जगहों पर लोग अलाव तापते दिखे। दिनभर धुंध छाई रही। धूप न होने के कारण ठंड ने लोगों को हिला दिया। कंबल और अलाव लोगों का पूरे दिन सहारा बना रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5.1 डिग्री गिर चुका है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। शुक्रवार को यह 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट हो रही है। यह तीन दिनों में तीन डिग्री तक गिर चुका है। तापमान में गिरावट के कारण शुक्रवार को दिनभर अलाव जलते रहे। ठिठुरन के कारण बाजार में भीड़ कम रही।
विज्ञापन

-------------------
तहसील ने किया 13 स्थानों पर अलाव का इंतजाम
भानपुर। शीत लहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव ने के कारण सार्वजनिक स्थलों पर अलाव सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को लोग चौक चौराहों पर अलाव तापते हुए दिखे। तहसील कार्यालय पर विभिन्न कार्यों से आए लोग परिसर में जल रहे अलाव सेंकते हुए नजर आए। प्रशासन की ओर से तहसील क्षेत्र के 13 प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed