फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   telling table and poem impressed dm

पांचवीं के छात्र ने पहाड़ा कविता सुनाकर मन जीता

Thu, 07 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
telling table and poem impressed dm
रामनगर ब्लाक मे चौपाल लगाकर लोगो की समास्या सुनते डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी कृपा शंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। भानपुर में बुधवार को जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार पटेल ने रामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत बरगदवा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपने बच्चों और परिवार की परवरिश ठीक ढंग से करने की अपील की। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


इसी क्रम में गांव के विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए उन्होंने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों से पहाड़ा और कविता भी सुनी। कक्षा पांच के छात्र रविशंकर ने नौ का पहाड़ा और अंग्रेजी में कविता सुनाकर जिलाधिकारी का मन जीत लिया। उन्होंने शिक्षा विभाग के लोगों से और मनोयोग से काम करने की बात कही।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बिजली, पानी, नाली, सड़क, खड़ंजा, पेंशन आदि की समस्याएं सुनीं। कहा कि 24 अप्रैल से 7 मई के बीच गांवों खुली बैठक करा कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर बीएसए संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सुरेेश चंद्र शर्मा, तहसीलदार इरफान उल्ला खां, बीईओ केडी दुबे, बीडीओ केपी त्रिपाठी, पटेश्वरी निषाद, राजेश सिंह, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, पूनम सिंह, थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed