फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tehsil day siege of DM

तहसील दिवस में डीएम का घेराव

Tue, 20 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 20 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tehsil day siege of DM
धान खरीद सहित अन्य समस्याओ को लेकर भाकियू ने रूधौली तहसील पर किया प्रर्दशन।
तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम  नरेंद्र सिंह पटेल के सामने उस समय असंमजस की स्थित उत्पन्न हो गई, जब भाकियू के  कार्यकर्ता छह-सात ट्राली धान लेकर सीधे तहसील दिवस में धमक पड़े। डीएम के सामने ही शासन-प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए हुए धान खरीद की मांग करने लगे। नाराज डीएम ने त्वरित डिप्टी  आरएमओ को धान खरीद के लिए निर्देश दिया। 
विज्ञापन


रामसुधि किसान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धान क्रय केंद्र न संचालित  किए जाने से कम दाम पर धान बेचने, किसानों व मजदूरों को शीघ्र राशन कार्ड  दिलाने, अवैध अतिक्रमण हटाने, भितेहरा में बंजर भूमि को चिन्हित करने के  आदेश का अनुपालन न होने, राशन कार्ड पर एक लीटर मिट्टी का तेल देने, आवेदन  के बाद भी विधवा एवं वृद्धा पेंशन न मिलने, गन्ना भुगतान गन्ना तौल के चौदह  दिनों के भीतर कराने, किसानों को आपदा राहत शीघ्र दिलाने, ठंड के मौसम में  गरीबों को कंबल वितरण कराने संबंधित समस्याओं का ज्ञापन डीएम को दिया। तहसील दिवस में कुल 40 मामले आए जिनमें महज तीन मामलों का ही निस्तारण हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  शैलेश कुमार पाण्डेय, सीएमओ जेपी सिंह, एसडीएम,  तहसीलदार , बीडीओ सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed