फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager who went to deliver milk died in an accident

Basti News: दूध पहुंचाने गए किशोर की हादसे में मौत

Fri, 13 Jun 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to deliver milk died in an accident
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर बृहस्पतिवार सुबह दूध बेचने आए साइकिल सवार किशोर को कप्तानगंज कस्बे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सीएचसी भेजवाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शंकर चौधरी का इकलौता 14 वर्षीय बेटा चंदन आठवीं का छात्र था। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे वह कप्तानगंज स्थित एक दुकान पर दूध पहुंचाने गया था। दूध देने के बाद वह साइकिल से घर जा रहा था। कस्बे की एसबीआई शाखा के सामने अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिवारी जन दहाड़े मारकर रोने लगे। चंदन दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed