{"_id":"57cdab284f1c1b7f2f317596","slug":"teenager-suffering-from-encephalitis-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत हुई
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरखोरिया के टोला मैनिहवा में 18 वर्षीय किशोरी नीलम सोनी पुत्री बजंरगी सोनी की दिमागी बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नीलम एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थी। जिसका इलाज बेवां मे हो रहा था। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे बस्ती के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां से उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। परिजनों ने लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सोमवार की भोर में उसकी मौत हो गई।
बस्ती जिला चिकित्सालय में दिमागी बुखार पीड़ित दो बच्चों की मौत पिछले महीने भी हो चुकी है। अगस्त से अब तक 23 बच्चे आईसीयू वार्ड में भर्ती किए गए। अस्पताल रिकॉर्ड के मुताबिक ओड़वारा क्षेत्र की बेबी (2 वर्ष) पुत्री अब्दुल व पैकोलिया क्षेत्र के जीतीपुर की शुभम (तीन वर्ष) पुत्र राम सुरेश की मौत दिमागी बुखार से हुई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी यादव ने बताया कि एईएस से बचने के लिए बच्चों को शुद्ध पानी पिलाए। इसके अलावा मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरे शरीर को ढंक कर रखें।