फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager missing after writing a letter to her father, case registered

Basti News: पिता को पत्र लिखकर किशोरी लापता, केस

Tue, 22 Apr 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing after writing a letter to her father, case registered
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गई। तेरह वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी गत 18 अप्रैल को दिन में करीब ढाई बजे बिना कुछ बताए एक पत्र लिखकर घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं लग सका। मुंडेरवा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

मारपीट व छेड़खानी में सात नामजद

बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने सरकारी टोटी लगाने की बात को लेकर उन्हें व उनके परिजनों को अपशब्द कहा। मना करने पर उनकी 23 वर्षीय व 17 वर्षीय बेटी को मारापीटा। घर में घुसकर बेटी के साथ अश्लील हरकत की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने गांव के संतराम, सूरज, अमित, जवाहरलाल, अरविन्द, मोहित कुमार व राजन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई कार
वाल्टरगंज। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर परसा मुजहना के नजदीक पुलिस चौकी खजौला के पास अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरी। जानकारी के वाल्टरगंज थाने के बानगढ़ निवासी प्रदीप यादव और इनके साथी राम शंकर, जितेंद्र व प्रमोद कार से गोरखपुर से आ रहे थे। पीछे से किसी अन्य वाहन ने इनकी कार में टक्कर मार दी। कार स्पीड में होने से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और रोड से नीच जा गिरी। हादसे में चारों लोगों को गंभीर चोटें आईं। राहगीर ललित राय ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज

बस्ती। सोनहा पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। पिपरा निवासी सुभाष चंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने इसी गांव के विशाल, विक्रम और फूलचंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed