फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager injured in an accident while returning from Tameshwarnath fair dies

Basti News: तामेश्वरनाथ मेले से लौटते समय हादसे में घायल किशोर की मौत

Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured in an accident while returning from Tameshwarnath fair dies
लालगंज क्षेत्र के सजनाखोर का रहने वाला था संतोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। संतकबीरनगर जिले के तामेश्वरनाथ मेंं मेला देखकर लौटते समय हादसे में घायल लालगंज क्षेत्र के सजनाखोर निवासी किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय संतोष कुमार गोंड बुधवार को महाशिवरात्रि पर साथियों के साथ बाइक से संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने गया था। मेला देख कर घर आते समय खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के भक्ता गांव के पास बेकाबू वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे संतोष के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आईं।

आनन-फानन उसे जिला अस्पताल संतकबीरनगर ले जाया गया, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने देर रात लखनऊ रेफर किया। वहां ले जाते समय रास्ते में संतोष की की मौत हो गई। संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed