फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teen killed in attack of fashing cat.

फिशिंग कैट के हमले में किशोर की मौत

Fri, 05 Jul 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
teen killed in attack of fashing cat.
फिशिंग कैट के हमले में किशोर की मौत
विज्ञापन

टिनिच/गौर (बस्ती)। गौर क्षेत्र के बैदोलिया गांव में शुक्रवार सुबह खेत में घास काटने गए किशोर पर फिशिंग कैट ने हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बैदोलिया निवासी सर्वेश कुमार सिंह का पुत्र अमर प्रताप (13) खेत में जानवरों के लिए घास काटने गया था। इसी दौरान गन्ने में छिपी फिशिंग कैट ने उस पर हमला कर दिया। उसके सीने और गले में गंभीर जख्म पाए गए। रौंदा हुआ गन्ना देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अमर ने फिशिंग कैट के साथ संघर्ष किया होगा। दोपहर में विद्यालय से लौटने पर बड़ा भाई समर उसे खोजने लगा। उसे जब पता चला कि वह घास काटने गया है तो वह भी खेत में पहुंच गया। वहां का नजारा देखक वह चिल्लाने लगा। आसपास के खेतों में मौजूद लोग भागकर पहुंचे तो उन्हें अमर मृत पड़ा मिला। इसी बीच, सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम भानपुर, प्रभारी निरीक्षक गौर संजय नाथ तिवारी, लेखपाल अरुण कुमार ओझा, वन विभाग के एसडीओ अरुण श्रीवास्तव, रेंजर एएन यादव, वन रक्षक अमर नाथ सिंह, संजय सिह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed