{"_id":"692f3051d7c33bb51800a9d7","slug":"teen-injured-in-bike-collision-report-filed-basti-news-c-209-1-skn1001-142160-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से किशोर घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से किशोर घायल, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 03 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थानाक्षेत्र के सहजनवा बखिरा मार्ग पर बाइक की चपेट में आने से किशोर घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक शुरू की दी है।
बखिरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बृजलाल साहनी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 नवंबर की दोपहर डेढ़ बजे उनका नाती आर्यन (13) अपने खेत से साइकिल लेकर आ रहा था। रास्ते में मेड़रापार व बरईपार गांव के बीच में सहजनवा-बखिरा मार्ग पर प्रधान के घर के समीप बाइक चालक ने आर्यन की साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल 10 फीट दूर जा गिरी और आर्यन को काफी गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ ने बताया कि ज्ञात बाइक के अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद