फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teen beaten up for making controversial remark on hoisting flag on Ambedkar Jayanti

Basti News: आंबेडकर जयंती का झंडा लगाने पर विवादित टिप्पणी, किशोर को पीटा

Tue, 15 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 15 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teen beaten up for making controversial remark on hoisting flag on Ambedkar Jayanti
कलवारी। क्षेत्र के चरकैला गांव में बाइक पर आंबेडकर का झंडा लगाकर जा रहे किशोर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के युवक टिप्पणी करने लगे। मना करने पर किशोर को पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन उसे सीएचसी बनहरा ले गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर लोगों में उस क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। चरकैला निवासी रामसूरत ने कलवारी थाने में तहरीर दी कि रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उनका बेटा संतोष कुमार अपने भतीजे को बाइक पर बैठा कर चरकैला बाजार में बाल कटवाने जा रहा था। बाइक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का झंडा लगा था। आरोप है कि रास्ते में ही गांव के कुछ लड़कों ने उसकी गाड़ी को रोका। धार्मिक टिप्पणी करते हुए जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग किया। संतोष कुमार ने विरोध किया तो वे डंडों से पीटने लगे। एसओ कलवारी जनार्दन प्रसाद ने बताया मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed