फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers roared for restoration of old pension

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली लिए गरजे शिक्षक, पुतला फूंका

Sun, 22 Oct 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers roared for restoration of old pension
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला पदयात्रा।
बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बाद निकाली गई पदयात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एनजेसीए के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए शनिवार को परिषदीय शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अगुवाई में पहले बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने एनपीएस की शव यात्रा निकाली। शास्त्री चौक पर पहुंचकर पुतला फूंका। बाद में एक सूत्री ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
बीएसए दफ्तर पर धरना के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए सरकार को खरी खोटी सुनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। एनपीएस प्रणाली शिक्षकों, कर्मचारियोें के साथ विश्वासघात है। वर्ष 2005 में लागू की गई एनपीएस व्यवस्था की दुर्दशा बयान नहीं की जा सकती है। 19 वर्ष बीतने के बाद भी समय से न तो खाते खुले और न ही कटौतियां सुव्यवस्थित हो पाईं हैं। दोष पूर्ण व्यवस्था की मार अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक सभी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आकस्मिक एवं दैवीय घटना होने पर शिक्षकों व कर्मचारियों का परिवार असुरक्षित हो गया है। सेवानिवृत्त के बाद जीवन यापन के लिए हमसे और हमारे परिवार से छीनी गई सुविधा को वापस की जाए। पेंशन प्राप्त करना शिक्षक, कर्मचारियों का विधिक अधिकार है। 20 से 23 नवंबर तक पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारी से महा हड़ताल में प्रतिभाग करने के लिए वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के बाद शिक्षक शव यात्रा लेकर निकले। महिला शिक्षक एनपीएस के प्रतीकात्मक शव को कंधे पर लेकर आगे चल रही थीं। इस दौरान शिक्षक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। रास्ते भी पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की आवाज बुलंद की गई। शास्त्री चौक पर पहुंचने के बाद संघ के जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी ने वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान से एनपीएस के प्रतीकात्मक चिता को आग लगाई। इस मौके पर शैल शुक्ल, बाल्मीकि सिंह, बब्बन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed