{"_id":"65341aaaf2b6ecd5ba0702c4","slug":"teachers-reprimanded-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6064-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कम बच्चे मिलने पर शिक्षकों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कम बच्चे मिलने पर शिक्षकों को लगाई फटकार
Sun, 22 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेलहरा स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का बीएसए ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीएसए अनूप कुमार ने बेलहरा स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का शनिवार की सुबह नौ बजे निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई।
बीएसए ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। प्राथमिक विद्यालय बेलहरा में 88 पंजीकृत विद्यार्थियो के सापेक्ष महज 35 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय परिसर की सफाई ठीक न मिलने पर उन्होंने कहा कि तत्काल सफाई कराएं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे बीएसए को पंजीकृत 44 के सापेक्ष महज 10 बच्चे ही मिले। प्रधानाध्यापिका ने उन्हें बताया कि विद्यालय में दो दिव्यांग बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन दिव्यांग शौचालय नहीं है। बीएसए ने शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ज्योति त्रिपाठी, लक्ष्मी यादव, सावित्री आदि मौजूद मिलीं।