{"_id":"6af8cd3a50109c1f4803c19b","slug":"divisional-team-announced-for-state-football-tournament-basti-news-c-207-1-bst1005-171758-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राज्य फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राज्य फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम घोषित
विज्ञापन
स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में फुटबॉल खिलाड़ी स्रोत विभाग
- फोटो : samvad
बस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम घोषित की गई है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की सूची में 16 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
तीन खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 23 नवंबर तक गोंडा में होना है। इसके लिए बस्ती मंडल की टीम नियमानुसार भेजी जा रही है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है, इसमें मो. नवाजिश, अनुभव सिंह, रवि कुमार, आशीष पटेल, अंशुमान पटेल, विश्वजीत साहनी, सलमान खान, अंश सिंह, आमिर खान, मो. समीर, आकाश गुप्ता, अभिषेक, सचिन गुप्ता, अंशु कुमार, आदित्य यादव और कुशाग्र को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, रिजर्व खिलाड़ियों में पारितोष सिंह, अंश कन्नौजिया व वेदांश रखा गया है। टीम के साथ आदित्य दूबे के रूप में टीम मैनेजर की भी नियुक्ति की गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति ले जाने के निर्देश दिए हैं।