फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers' protest against the mandatory TET continues

Basti News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध शिक्षकों का आंदोलन जारी

Sun, 28 Sep 2025 09:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Sep 2025 09:46 AM IST
विज्ञापन
Teachers' protest against the mandatory TET continues
बस्ती। टीईटी की अनिवार्यता कि विरोध में शिक्षकों का आंदोलन शनिवार को विकास खंडों तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही 24 दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत शिक्षक प्रतिदिन न्याय पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दुबौलिया में जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल चौधरी, मंत्री त्रिलोकीनाथ सहित अन्य पदाधिकारियों के संयोजन में 32 शिक्षकों ने हस्ताक्षर किए। गौर क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक मंत्री विनोद यादव तथा सहयोगियों के नेतृत्व में 42 शिक्षकों ने हस्ताक्षर किए। कुदरहा में ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया और सहयोगियों के नेतृत्व में 12 शिक्षकों ने हस्ताक्षर किए। वहीं नगर क्षेत्र में आनंद सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षरित ज्ञापन ई-मेल के माध्यम से राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा जा रहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed