फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers made strategy for grand strike

Basti News: शिक्षकों ने बनाई महाहड़ताल की रणनीति

Tue, 13 Feb 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 13 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers made strategy for grand strike
शिक्षकों को महाहड़ताल में शत-प्रतिशत शामिल होने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को गौर ब्लॉक के बीआरसी में हुई। संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रस्तावित महाहड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
इस दौरान शिक्षकों को महाहड़ताल में शत-प्रतिशत शामिल होने की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया है। इस बार चूके तो पेंशन हासिल करना मुश्किल हो जाएगा। महाहड़ताल में एकजुटता के लिए संगठन की ओर से विकास क्षेत्रवार बीआरसी केंद्रों पर बैठक कर शिक्षकों को शपथ दिलाई जा रही है।
विज्ञापन

यह क्रम जनपद के सभी बीआरसी पर चरणबद्ध ढंग जारी है। इस दौरान संगठन के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बताया गया कि 13 को नगर क्षेत्र, 16 को राम नगर, सल्टौआ, 15 को कुदरहा, दुबौलिया, 17 को साॅऊघाट, रुधौली, 19 को बस्ती सदर, बनकटी, 20 को विक्रमजोत बीआरसी पर बैठक प्रस्तावित है। इस मौके पर महेश कुमार, दिवाकर सिंह, विनोद कुमार यादव, विवेक गौतम, ओमकार उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद

12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed