फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teacher's important role in building society: Mahesh

समाज के निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका : महेश

Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teacher's important role in building society: Mahesh
बनकटी। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय बनकटी के सभागार में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षकोन्यन गोष्ठी का आयोजन किया गया। 31 मार्च को सेवानिवृत्त बनकटी ब्लाॅक के तीन परिषदीय शिक्षक लाल जी पाठक, अजीज अहमद, गिरीश पांडेय को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न आदि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम को पढ़ाने तक सीमित नहीं है। वे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करते हैं। अच्छा शिक्षक न केवल ज्ञान देता है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे बच्चों को सोचने की स्वतंत्रता, आत्म-समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना सिखाते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ल, शिक्षाविद प्रसून शुक्ल, इंजीनियर अरविंद पाल, चंद्रिका सिंह, रघुनाथ सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, बीईओ अरुण कुमार यादव, जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्य मुक्त हुए एआरपी अजय पाल, वंश राज गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, दीपक पाण्डेय, राकेश मिश्र राही को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ अनिल मौर्य, डॉ नीलम मौर्य, आलम चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, अंकित पाण्डेय पवन, सुधीर तिवारी, रवीश कुमार मिश्र, विवेक कान्त पाण्डेय, उमाकांत शुक्ल, सनद पटेल, प्रताप नारायण, राजेश गिरी, संतोष मिश्र, मो. असलम, मक्खन लाल, हेमंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed