{"_id":"6855bfa737659eb7f509004b","slug":"teachers-angry-over-illegal-pairing-memorandum-to-dm-bsa-basti-news-c-207-1-bst1004-138647-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नियम विरुद्ध युग्मन से शिक्षकों में रोष, डीएम-बीएसए को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नियम विरुद्ध युग्मन से शिक्षकों में रोष, डीएम-बीएसए को ज्ञापन
Sat, 21 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विद्यालयों के नियम विरुद्ध विलय का आरोप लगाते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को डीएम और बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ व शासन के निर्देश के क्रम में विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम शिक्षा समिति, ग्राम प्रधान तथा अभिभावकों की सहमति से ही विद्यालयों का युग्मन किया जाना है परंतु कुछ बीईओ शिक्षकों से ही जबरन सहमति लेकर सूची तैयार करा रहे हैं। यदि विद्यालय मर्ज आदेश में अधिकारी अपने स्तर से मनमानी करेंगे तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
जिलामंत्री बालकृष्ण ओझा एवं जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक, युग्मन की प्रक्रिया में विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम शिक्षा समिति, ग्राम प्रधान तथा अभिभावकों की सहमति आवश्यक है इसलिए सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद ही युग्मन की सूची बनाई जाए। जबरन सहमति लेने से बीईओ के खिलाफ शिक्षकों में असंतोष है।
अमन कुमार, रीना कन्नौजिया, रेहाना परवीन, शशि सिंह, शिल्पी पांडेय आदि मौजूद रहे।