बस्ती। ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन(अटेवा)के आह्वान पर शनिवार को जीआरएस इंटर कालेज में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन बंद किए जाने के विरोध में काला दिवस मनाया। जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन बंद की गई थी। नई पेंशन स्कीम लागू कर दी गई। यह शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए हितकर नहीं है। उन्होंने जल्द से जल्द पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी व जिला महामंत्री विजयनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि जब राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड पंजाब और हिमाचल राज्यों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर दी है तो उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं कर सकती। इस मौके पर जिला संरक्षक प्रमोद ओझा, बृजेश वर्मा व देवेंद्र तिवारी, नीरज वर्मा, बिजेंद्र वर्मा, संयुक्त मंत्री ध्रुव नरायन व जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, सुनील मौर्य, अमरनाथ, फूल चंद्र वर्मा, अनिता प्रजापति, अंजू वर्मा, हरीराम बंसल, ओपी श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।