{"_id":"64bec34b26639d9a030cf968","slug":"teachers-agitation-basti-news-c-207-1-sgkp1003-1790-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
बस्ती । पुरानी पेंशन बहाली, व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। यह निर्णय संघ की प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में लिया गया।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे है। किंतु सरकार मूकदर्शक बनी है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती चरणबद्ध ढंग से संघर्ष जारी रहेगा।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नौ अगस्त को 18 सूत्री मांगोें को लेकर सभी बीआरसी पर एक दिवसीय धरना, 10 से 15 अगस्त के बीच विधायकों को मांगपत्र सौंपा जाएगा और चार सितंबर को मांगों के समर्थन में बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बैठक में शिक्षकों के पदोन्नति, पारस्परिक स्थानान्तरण, 69 हजार भर्ती में महिलाओं के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण और कैशलेश चिकित्सा का मुद्दा उठा। कहा कि एकजुटता से ही शिक्षक समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
इस मौके शिवपूजन आर्य, राजकुमार तिवारी, शिवरतन, उमाकांत शुक्ल, प्रताप नारायण चौधरी, सुरेश गौड़, अशोक यादव, अखिलेश पांडेय, रवि सिंह, गंगाराम, दिनेश सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।