{"_id":"64bec47c2cae9b6d0008d1f6","slug":"teachers-agitation-basti-news-c-207-1-bst1001-1782-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीआईओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षणेत्तर कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीआईओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षणेत्तर कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना दिया। नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जमकर भड़ास निकाली। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अर्हता के अनुसार शिक्षक पद पर पदोन्नति, राजकीय कर्मचारियों के समान 300 दिन के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण सेवानिवृत्त पर दिए जाने एवं चिकित्सीय सुविधा समेत विभिन्न मुद्दों पर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों से संबंधित शासनादेश निर्गत नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों में हताशा हैं।
विजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि सरकार नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करें। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितों के साथ अनदेखी कर रही है। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सूरज चौधरी, प्रभाष पांडेय, विजय शंकर त्रिपाठी, मदन मोहन पांडेय, सियाराम सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णकांत श्रीवास्तव, लाल बाबा आदि मौजूद रहे।