{"_id":"5fda4c828ebc3e3f871b703c","slug":"teacher-basti-news-gkp377138058","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षकों का इंतजार खत्म, 18 से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षकों का इंतजार खत्म, 18 से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षकों का इंतजार खत्म, 18 से कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने से शिक्षकों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। 18 दिसंबर से स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 30 दिसंबर को स्थानांतरण की सूची प्रकाशित की जाएगी।
कोरोना संक्रमण के कारण दस माह से शिक्षक तबादले का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार रात में उच्च न्यायालय के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर से शुरू करने के लिए आदेशित किया है।
जिले में 1747 प्राथमिक और 639 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग पांच हजार से अधिक सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया सितंबर में ही पूरी करनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण शासन ने रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
पूर्व में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले के 1006 सहायक अध्यापकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 623 शिक्षकों ने काउंसलिंग कराई थी, जिसमें 119 शिक्षकों का आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया था। 523 शिक्षकों का आवेदन स्वीकृत हुआ था। स्थानातंरण की उक्त प्रकिया सितंबर में ही पूरी करनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब शासन की तरफ से अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने की तिथि घोषित होने के बाद केवल वही महिला शिक्षिका आवेदन कर सकती हैं जो शादी से पूर्व स्थानांतरण का लाभ ले चुकी हैं और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। वे अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 से 21 दिसंबर के बीच कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जिले स्तर पर काउंसलिंग 22 से 24 दिसंबर के बीच होगा। काउंसलिंग के बाद और बीएसए जिले की सूची का डाटा 26 दिसंबर तक अपलोड करेंगे। उसके बाद 30 दिसंबर को स्थानांतरण की सूची प्रकाशित की जाएगी।
---------------------
बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि शासन के निदेश पर अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू होगी जो 24 दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
--------------------