फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   TB patients will be searched home

घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज

Wed, 21 Oct 2020 06:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
TB patients will be searched home
घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज
विज्ञापन

दो से 11 नवंबर तक चलेगा अभियान
बस्ती। टीबी रोग के समूल नाश के लिए शासन के निर्देश पर जिले में दो नवंबर से टीबी मरीज खोजो अभियान चलेगा। इसके लिए विभागीय टीम के साथ आशा कार्यकर्ता लगाई गई हैं। अभियान दो से 11 नवंबर तक चलेगा। इसमें हर घर पर टीम जाएगी और लक्षण बताकर इससे मिलते-जुलते लक्षण वाले लोगों की जांच कराएगी, ताकि उनका उपचार हो सके।

क्षय रोग के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि क्षय रोग के समूल उन्मूलन के लिए शासन कृत संकल्पित है। पिछले दिनों इसे लेकर अभियान चलाकर रोगियों को सूचीबद्ध कर उनका इलाज कराया जा रहा है। चिह्नित रोगियों को पांच सौ रुपये उनके खानपान के लिए खाते में दी जाएगी। टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार के संकल्प के साथ विभाग मैदान में उतर रहा है। टीबी रोग से ग्रसित 18 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को संभ्रांत व्यक्तियों को गोद दिया जा रहा है। यह लोग इसकी शिक्षा-दीक्षा और अन्य क्रियाकलापों को गुणवता युक्त बनाने मेें सहयोग करेंगे। इलाज क्षय रोग विभाग करेगा। डॉ. कन्नौजिया के मुताबिक दो नवंबर से चलाए जाने वाले अभियान की तैयारी पूरी की जा रही है। इससे पहले टीबी रोगी खोजो अभियान में जिन कर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था, उन्हें वरीयता दी जा रही है। हर घर तक इनकी पहुंच होगी। लक्षण के अनुसार लोगों को सूचीबद्ध कर उनका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed