{"_id":"6491f98ad53aa74fb10799c9","slug":"taught-the-tricks-of-staying-healthy-through-yoga-in-hospitals-basti-news-c-207-1-bst1001-239-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अस्पतालों में योग के जरिए सिखाए स्वस्थ रहने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अस्पतालों में योग के जरिए सिखाए स्वस्थ रहने के गुर
Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति और इंडियन योग एसोसिएशन की ओर आयोजित शिविर में योग सीखते बच्चे।
बस्ती। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत मनाए जा रहे योग सप्ताह के छठे दिन मंगलवार को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर योग के जरिए स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए। योग प्रशिक्षकों ने अभ्यास कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों, साधारण मरीजों व तीमारदारों ने योगासन किया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव की अगुवाई में आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर पर तैनात योग प्रशिक्षकों ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर योग का अभ्यास कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया व बहादुरपुर में योग प्रशिक्षक श्वेता श्रीवास्तव और कृष्ण मुरारी पांडेय ने स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया। डॉ. रमाशंकर गुप्ता के पर्यवेक्षण में योग सिखाने के साथ 22 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर डॉ. विवेक विश्वास, डॉ विनेश नागर, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
-- -
नगर बाजार व मुंडेरवा में हुआ योगाभ्यास
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह की अगुवाई में योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी पांडेय व श्वेता श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। योग वेलनेस सेंटर मुंडेरवा में योग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने योगासन कराने के साथ उसके महत्व पर प्रकाश डाला। यहां डॉ. आशुतोष चंद, आरपी सिंह, गंगोली राम व रोहित प्रसाद आदि मौजूद रहे।