फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tata is developing six ITIs

Basti News: छह आईटीआई को विकसित कर रही टाटा

Wed, 06 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tata is developing six ITIs
बस्ती। व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग, टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर आईटीआई के उन्नयन के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके तहत मंडल के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नया भवन निर्माण कराकर नए ट्रेड भी संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार और टाटा के साथ हुए एमओयू के तहत आईटीआई में अत्याधुनिक वर्कशॉप, स्मार्ट क्लास का निर्माण, आधुनिक प्रशिक्षण मशीनें, उपकरण, ई-कंटेंट, साॅफ्टवेयर का विकास आदि कार्य कराए जाएंगे। चयनित छह आईटीआई में न्यू एज ट्रेड के तहत इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक प्रशिक्षु पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि रोबोटिक्स, एडवांस ऑटोमोबाइल, थ्री-डी प्रिंटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग आदि के नए कोर्स संचालित किए जाएंगे। युवाओं को नए ट्रेडों में प्रशिक्षण व पढ़ाई के लिए प्रत्येक आईटीआई में टाटा दो-दो ट्रेनर भी रखेगी। यह प्रशिक्षुओं को पढ़ाने के साथ अनुदेशकों व कार्यदेशकों को भी प्रशिक्षण देंगे। एमओयू के तहत निर्माण के तीन सालों तक उन्नयन केंद्रों का संचालन टाटा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई बस्ती व रुधौली, संतकबीरनगर में खलीलाबाद व मेंहदावल और सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज व बांसी को विकसित किया जाएगा। रुधौली को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर भवन का निर्माण चल रहा है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
-पुरुषोत्तम मिश्र, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed