फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tappers blew 30 thousand rupees

टप्पेबाजों ने 30 हजार उड़ाए

Tue, 30 Jun 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tappers blew 30 thousand rupees
टप्पेबाजों ने 30 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक शाखा से रुपये निकालने गई महिला से टप्पेबाजों ने 30 हजार रुपये उड़ा दिए। उसे कागज की गड्डी थमा कर टप्पेबाज रुपये लेकर चलता बने। पुलिस महिला को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अशोकपुर गांव निवासी पूनम पत्नी धर्मेंद्र पशुपालन के लिए दुबौलिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर गई। वहां से कर्ज के रूप में 30 हजार रुपये लेकर बैंक से बाहर निकली। इसी दरम्यान दो युवक महिला के पास पहुंचे। उससे चार लाख रुपये खाते में जमा करने के लिए कहा। झांसा दिया कि आप महिला हैं, इसलिए रुपये जल्दी से जमा हो जाएंगे। रुमाल में लपेटकर रखी गड्डी उसे देकर उसके पास रखे 30 हजार रुपये खुद ले लिए। बैंक के अंदर आने के बजाए जब दोनों युवक सड़क की तरफ जाने लगे तो महिला ने हाथ में पकड़ी पोटली खोली तो उसमें कागज की गड्डी निकली। महिला ने दुबौलिया पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज के जरिए सुरागकशी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed