{"_id":"66a15f0c329b62e438056944","slug":"tanker-loaded-with-molasses-overturned-in-the-middle-of-the-road-dumariyaganj-road-remained-closed-for-three-and-a-half-hours-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121018-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शीरा लदा टैंकर बीच सड़क पर पलटा, साढ़े तीन घंटे बंद रहा डुमरियागंज मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शीरा लदा टैंकर बीच सड़क पर पलटा, साढ़े तीन घंटे बंद रहा डुमरियागंज मार्ग
Thu, 25 Jul 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, सड़क पर बिखरा मलबा।
बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुआ टैंकर
मोहम्मदनगर पड़ाव के पास सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर (बस्ती)। डुमरियागंज मार्ग पर मोहम्मदनगर पड़ाव के पास बुधवार की सुबह 11:08 बजे बरेली से बिहार जा रहा टैंकर अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। केबिन में फंसे चालक को निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। इस दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक डुमरियागंज मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सड़क पर राब फैल जाने के कारण फायर ब्रिगेड बुलाकर सड़क को धुलवा गया। इसके बाद करीब 2:35 बजे आवागमन शुरू हो सका।
जानकारी के मुताबिक, बरेली से गन्ने का शीरा (राब) लेकर टैंकर बिहार जा रहा था। भानपुर से आगे बढ़ने पर असनहरा मोहम्मदनगर पड़ाव के पास टैंकर के सामने अचानक एक बाइक आ गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। 25 वर्षीय चालक सुनील यादव निवासी मोहनापुर ढाला थाना पुरन्दरपुर जिला महराजगंज व उसी गांव का 18 वर्षीय खलासी विकास यादव केबिन में ही फंस गए।
ट्रैंकर की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय अब्दुल सलाम निवासी बेईली थाना सोनहा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टैंकर पलटने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना देकर हादसे में घायल अब्दुल सलाम को सीएचसी पहुंचाया। सीने में गंभीर चोट देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, केबिन में फंसे खलासी विकास यादव को आसानी से निकाल कर पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि चालक सुनील यादव को केबिन से निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। उसके दोनों को हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
...
तीन क्रेन और दो जेसीबी से हटाया जा सका टैंकर और उसका मलवा
बीच सड़क टैंकर पलटने से दोनों ओर सवारी और मालवाहक वाहनों का लंबा जाम लग गया। टैंकर और सड़क पर बिखरे उसके मलबे को हटाने के लिए पहले जेसीबी की मदद ली गई, लेकिन बात नहीं बनी। फिर क्रेन बुलाकर रास्ते को खाली कराया जा सका। दोपहर 2:35 बजे आधी सड़क से मलबा हटवाकर फायर ब्रिगेड की मदद से सड़क धुलवाई कराई गई।इसके बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान सोनहा पुलिस टीम के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली कुंवर प्रताप सिंह मौजूद रहे।