{"_id":"577947ab4f1c1b6c697f9da5","slug":"take-the-cuts-and-live-the-miserable-boltej","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती और लो बोल्टेज ने जीना किया मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती और लो बोल्टेज ने जीना किया मुहाल
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कटौती और लो बोल्टेज ने जीना किया मुहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती में अघोषित बिजली कटौती और लो बोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। 24 घंटे में मुश्किल से 14 घंटे ही बिजली शहर को मिल पा रही है।
शनिवार को सुबह पांच बजे से गायब बिजली दोपहर में आई। कहीं 12 बजे बिजली आ गई तो कहीं दिन में दो बजे। इतना ही नहीं इसके कुछ ही देर बाद फिर बिजली झलक दिखाकर चली गई। फिर तो कई मुहल्ले में रात नौ बजे बिजली के दर्शन हुए। शनिवार की रात में नौ बजे बिजली आने के बाद लोगों को लगा कि रात में वे पंखे, कूलर की हवा में चैन से सो सकेंगे, मगर उनकी सोच पर पानी फिर गया। आवास विकास कालोनी, कंपनी बाग, स्टेडियम कालोनी, कटरा, पतेलवा, बड़ेबन, पुराना डाकखाना, सिविल लाइंस, खौरहवां आदि मुहल्ले में पूरी रात बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
आवास विकास कालोनी के रहने वाले अमित श्रीवास्तव, अरुण सिंह, विजय आदि ने बताया कि रात में बीस बीस मिन पर बिजली आती जाती रही। पूरी रात बिजली के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। गांधीनगर क्षेत्र के रहने वाले अमरनाथ ने बताया कि रात की बात तो दूर रविवार को दिन में भी दो से तीन घंटे तक बिजली नहीं रही। वहीं कटरा निवासी अजय कुमार ने कहा कि बिजली कटौती के साथ ही लो बोल्टेज की समस्या भी है। बिजली आने के बाद भी रात में लो बोल्टेज के कारण पंखे और कूलर नहीं चल पा रहे हैं।
एसडीओ टाउन रितेश कुमार कौशिक ने बताया कि बिजली कटौती हमेशा नहीं होती है। बीच बीच में बिजली गुल होने का कारण ओवरलोडिंग है। ओवरलोड के कारण फीडर ट्रिप कर जा रहा है।