फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Take inspiration from the life of Janeshwar Mishra, young activist: Mahendra Nath

जनेश्वर मिश्र के जीवन से प्रेरणा लें युवा कार्यकर्ता : महेंद्रनाथ

Sat, 06 Aug 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the life of Janeshwar Mishra, young activist: Mahendra Nath
सपा कार्यालय पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र के जंयती कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक - फोटो : BASTI
जनेश्वर मिश्र के जीवन से प्रेरणा लें युवा कार्यकर्ता : महेंद्रनाथ
विज्ञापन

बस्ती। जनेश्वर मिश्र आखिरी सांस तक समाजवादी थे और उन्हें समाजवाद की चलती-फिरती पाठशाला कहा जाता था। राजनीति में उन्होंने सदैव सादगी बनाए रखी और कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया। युवा पीढ़ी को उनके जीवन संघर्ष और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।
समाजवादी चिंतक स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ये बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में सदर विधायक एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहीं। उनके संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में कप्तानगंज के विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने जनेश्वर मिश्र को नमन किया। कहा कि उनके प्रभाव से बड़ी संख्या में युवा जुड़े और समाजवादी विचारधारा को देश भर में स्वीकारोक्ति मिली।
विज्ञापन

स्मृतियों को साझा करते हुए वरिष्ठ चिंतक चन्द्रभूषण मिश्र ने कहा कि अपने जिले से स्व. जनेश्वर मिश्र का विशेष लगाव था, वे जब आते तो सबसे मिलने की कोशिश करते। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए उनके मन में विशेष सम्मान था। सादगी उनके राजनीति की विशेषता थी। गोष्ठी को राम सिंह यादव, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, गीता भारती, समीर चौधरी, अजीत सिंह, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिंडारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed