{"_id":"5f78bbc58ebc3e9bc567b7f9","slug":"take-action-in-rape-case-basti-news-gkp3679632108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में त्वरित कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में त्वरित कार्रवाई करें
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में कानून-व्यवस्था और विकास कार्य की समीक्षा करते मंत्री।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करें
बस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप ‘मोती सिंह’ ने सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवनों का निर्माण 25 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री शनिवार को आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध नियंत्रण में सतर्कता बरते। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न तथा छेड़छाड़ के मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं से निपटने के मामले में सरकार संवेदनशील है। प्रत्येक मामले में एफआईआर दर्ज करें। दहेज एवं दुष्कर्म के मामलों में न्याय करें। हत्या एवं दुष्कर्म के मामलों में मेडिकल रिपोर्ट के अलावा फोरेंसिक रिपोर्ट भी प्राप्त की जाय। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत लगाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। मंत्री ने तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ चल रही जांच को दो दिन में पूरा करके कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधों पर नियंत्रण करें। गश्त बढ़ाएं। आमजन से पुलिसकर्मी मित्र की तरह व्यवहार करें।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि 1219 ग्राम पंचायत में से 39 शौचालय बने हैं। यह प्रगति बेहद खराब है। पंचायत भवना निर्माण में 1180 लक्ष्य के सापेक्ष 1063 नींव स्तर, 573 दीवार स्तर तथा 360 छत स्तर तक निर्माण हो गया है। 111 शौचालय पूर्ण हैं।
विज्ञापन
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि नवाचार के तहत ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तर्ज पर एक ब्लॉक में पांच उत्पाद चिह्नित कराया जा रहा है। समूहों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैंक से जोड़कर के उन्हें लोन उपलब्ध कराया जाएगा। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से 3.60 लाख में से 2.20 लाख स्कूल ड्रेस तैयार करने, प्रेरणा राखी बनाने तथा काढ़ा तैयार करने की जानकारी दी। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चैधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ संतकबीर नगर अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।