फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tajiya procession taken out in the city

Basti News: शहर में निकाला गया ताजिये का जुलूस

Sat, 13 Jul 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Tajiya procession taken out in the city
गांधीनगर मं चेहलुम का निकाला गया जुलूस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मोहर्रम के मद्देनजर बुधवार रात गांधीनगर में ताजिये का जुलूस निकाला गया। डीजे पर नौहा व सलाम की सदाएं जुलूस के दौरान गूंजतीं रहीं। युवाओं ने कई तरह के करतब दिखाकर युद्ध के माहौल को जीवंत करने का प्रयास किया।
सराय गल्ला मंडी से जुलूस निकलकर जुलूस मुख्य मार्ग से होता हुआ दरिया खां तिराहे पर पहुंचा, जहां कुछ देर रुकने के बाद जुलूस वापस हुआ। गांधीनगर मुख्य बाजार होते हुए टाउन क्लब स्थित मरहूम गुमनाम चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस का आयोजन मोहर्रम कमेटी गांधी नगर बस्ती ने किया।
विज्ञापन

कमेटी के सचिव मो. शोएब आजम ने बताया कि चौथी मोहर्रम से शहर में जुलूस निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है जो दसवीं मोहर्रम तक जारी रहेगा। कर्बला में शहीद हुए पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में हर साल जुलूस निकाला जाता है। मोहर्रम का यह जुलूस पूरी तरह से गंगा-जमुनी तहजीब को समर्पित है। इसमें बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोग शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। फारूक इस्लाम, सैफुद्दीन, मोहम्मद इरफान, चानू, सोनू, मोनू, अल्केश, गुड्डू, सेराज सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
शिया व सुन्नी समुदायों का जुलूस आज
- सुन्नी समुदाय का छठी का जूलूस शनिवार दोपहर दो बजे से निकाला जाएगा। जो रूआब अली के घर से दुलारी वाटिका से निकल कर बड़ेबन चौराहे के आगे क्यामुद्दीन के चौक से वापस होकर कटरा पानी की टंकी, कंपनी बाग, गांधीनगर होते हुए दरिया खां मोड़ पर रात में खत्म होगा। वहीं शिया समुदाय का जुलूस रात 10 बजे इमाम बारगाह शाबान मंजिल से निकाला जाएगा। जो खुर्शीद मंजिल के निकट ईदगाह होते हुए स्टेट बैंक की गली में हुसैनी मंजिल से वापस लाडली मंजिल पर समाप्त होगा।

- सातवीं के मौके पर 14 जुलाई को अलम का जुलूस दोपहर दो बजे रहमतगंज से निकाला जाएगा। यह जामा मस्जिद होते हुए हर मोहल्ले से मिलाप होते हुए गांधी नगर दरिया खां मोड़ पर जाकर आई-रे कंपनी, धर्मशाला होते हुए आर्य कन्या स्कूल के पीछे अहमद हुसैन साहब के हाते में जाकर खत्म होगा। शाम में मेंहदी का जुलूस मोहल्ला तुरकहिया से निकल कर दरिया खां से वापस पूर्व सिक्रेटरी मरहूम गुमनाम के आवास टाउन क्लब पर रात नौ बजे खत्म होगा।

नवीं का जुलूस 16 जुलाई को पक्के से रात आठ बजे निकाला जाएगा। दरिया खां मोड़ पर गड़गोड़िया के जुलूस से मिलाप कर के पूर्व सेक्रेटरी मरहूम गुमनाम के आवास टाउन क्लब पर रात तीन बजे खत्म होगा।


दसवीं का जुलूस 17 जुलाई को सराय गल्ला मंडी से निकल कर दरिया खां मोड़ से वापस होते हुए मोहल्लों के ताजियों को मिलाते हुए पूर्व सेक्रेटरी मरहूम गुमनाम के आवास टाउन क्लब पर बड़ेबन, बरगदवां पानी टंकी, भूअर, पतेलवा, मिश्रौलिया, निरंजनपुर के जुलूस का मिलाप कर वापस गांधी नगर रोडवेज कोतवाली होते हुए करबला रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed