फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspicious remains of cattle found in a field sparks panic

Basti News: खेत में गोवंश के संदिग्ध अवशेष मिलने से हड़कंप

Sat, 22 Aug 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Suspicious remains of cattle found in a field sparks panic
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में कलवारी-रामपुर तटबंध के उत्तर सिवान स्थित गन्ने के खेत में शुक्रवार को संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह, फॉरेंसिक टीम तथा पशु चिकित्सा अधिकारी कुदरहा डॉ. फजील खान और पशु चिकित्साधिकारी कलवारी गिरीश वर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने मौके से संदिग्ध अवशेषों के नमूने एकत्र किए और जांच के लिए गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अवशेषों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुछ लोगों को टॉर्च जलाकर खेतों की ओर जाते देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि तुलसीराम के खेत में बोई गई चरी की फसल टूटी हुई मिली और वहां किसी जानवर को घसीटे जाने जैसे निशान भी दिखाई दिए। चरी की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा रामकुमार के गन्ने के खेत में भी कुछ संदिग्ध अवशेष मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि यदि जांच में गोवंश की हत्या की पुष्टि होती है तो यह गंभीर मामला होगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, लैब से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed