{"_id":"6f72c3db7eb610a146c101606f4e3087","slug":"suspension-of-kotwal-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे अंदर कोतवाल बहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे अंदर कोतवाल बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। एसपी शिवहरि मीणा ने शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव के निलंबन का खुद
विज्ञापन
का आदेश चौबीस घंटे में ही वापस ले लिया। निलंबन रद्द करते हुए उनको बहाल
तो कर दिया है, लेकिन पुलिस लाइंस में आमद कराया है।
शनिवार को शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव के निलंबन कार्यों में शिथिलता के चलते किया गया था। हालांकि निलंबन के बाद से ही कोतवाल इसको बदलवाने की कवायद में जुट गए थे। रविवार को पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम के बाद एसपी ने अपने निर्णय को पलटते हुए कोतवाल के निलंबन को रद्द कर दिया।
बहाली के बावजूद डीके श्रीवास्तव की कोतवाली में तैनाती नहीं की है। एसपी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस कर्मियों के चेहरे पर खुशी देख उन्होंने निलंबन समाप्त कर दिया। अभी वह पुलिस लाइंस में बने रहेंगे। किसी की तैनाती के सवाल पर कहा कि जल्द ही किसी को तैनात किया जाएगा।