फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspect involved in transporting Lawrence Bishnoi gang operatives to Basti.

Basti News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को बस्ती तक पहुंचाने में संदिग्ध का हाथ

Mon, 06 Jul 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Suspect involved in transporting Lawrence Bishnoi gang operatives to Basti.
बस्ती। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क बस्ती जिले तक सक्रिय है। शनिवार को व्यापारी से रंगदारी लेने पहुंचे गैंग के दो गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ी हुई है। पुलिस इस गैंग का नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। झांसी के रहने वाले गैंग के दो गुर्गों को बस्ती तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाने वाले शातिर की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस्ती के कुछ शातिरों का तार लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है।
विज्ञापन

अपराध की दुनिया में डॉन बन चुके लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक से बस्ती में लोग हतप्रभ हैं। छह महीने पहले हर्रैया का एक खाद कारोबारी इस गैंग के निशाने पर आ गया। लखनऊ में पढ़ रहे उसके बेटे पर गैंग की नजर पड़ी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बेटे की कार के वाइपर में गैंग के गुर्गों ने हस्तलिखित पर्चा लगाकर 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की, न देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

पहले यह यकीन नहीं हुआ कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की यह हरकत हो सकती है। हालांकि पुलिस ने प्रकरण संज्ञान में आने के बाद तत्काल सक्रियता बरती। पीड़ित परिवार को कार्बाइन धारक सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करा दिया गया। कुछ दिन बाद मामला ठंडा होने पर सुरक्षाकर्मी वापस ले लिए गए। अभी 10 दिन पहले दोबारा व्यापारी के बेटे के फोन पर अनजान नंबर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण हर्रैया पुलिस के संज्ञान में आया, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार के अनुसार सर्विलांस टीम के जरिये बस्ती पुलिस अनजान मोबाइल नंबर की छानबीन शुरू की। पता चला संबंधित नंबर मध्य प्रदेश का है। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर तानाबाना बुना। गैंग के दो गुर्गों को रंगदारी की धनराशि लेने के लिए हर्रैया तक बुला लिया गया। यहां पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। हालांकि पुलिस की इस कामयाबी के बाद भी पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
उधर पुलिस की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क बस्ती में सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार गुर्गों ने कई राज उगले हैं। पुलिस इस गैंग के मददगार स्थानीय शातिरों तक पहुंचने में जुट गई है। गैंग तक पीड़ित परिवार की सटीक मुखबिरी करने वाले स्थानीय संदिग्ध पुलिस की रडार पर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठोस साक्ष्य जुटाने के बाद ही संदिग्ध दबोचे जाएंगे।
-----------
राधारमण पर झांसी में दर्ज हैं तीन आपराधिक मामले
बस्ती के हर्रैया में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राधारमण के खिलाफ पर झांसी जनपद में फायरिंग, गांजा तस्करी सहित तीन मामले दर्ज हैं। जबकि उसके साथ पकड़ा गया बाल अपचारी भी जरायम की दुनिया में बड़ा नाम करने की हसरत से लॉरेंस बिश्नोई गैंग में अभी जल्द शामिल हुआ था। पुलिस के अनुसार इस गैंग में कम उम्र के ही लड़के ज्यादातर शामिल किए जाते हैं। जिनके पास सोचने समझने की क्षमता कम होती है और कम समय धनवान बनने की लालसा ज्यादा होती है। बस्ती के भी कम उम्र के कुछ लड़कों के गिरोह संपर्क में होने का संदेह है।

कोट
प्रकरण बेहद संवेदनशील है। पुलिस हर स्तर पर गहनता से जांच कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क से स्थानीय लोगों के भी जुड़े होने का संदेह है। मगर बगैर ठोस साक्ष्य के पुलिस पत्ता नहीं खोलेगी। जहां तक पीड़ित परिवार के सुरक्षा की बात है तो पुलिस लगातार उनके संपर्क में है। पीड़ित परिवार यदि सुरक्षा की मांग करेगा तो उस पर भी विचार किया जाएगा।
-स्वर्णिमा सिंह, सीओ हर्रैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed