फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Surveillance will be done through drone cameras, ban on offering Namaz on the road

Basti News: ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी, सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक

Wed, 10 Apr 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Surveillance will be done through drone cameras, ban on offering Namaz on the road
ईद कल : मस्जिदों, ईदगाहों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ईद-उल-फितर को लेकर मुकम्मल तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील व मिश्रित आबादी में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी।
संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर उन स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वह सुबह से ही नमाज तक उन स्थलों पर तैनात रहेंगे। जिन स्थानों पर ईदगाह, मस्जिद के पास मंदिर स्थित है, वहां प्रशासन की सतर्क दृष्टि है। जनपद की सीमा अयोध्या से सटे होने के कारण धार्मिक और राजनैतिक गतिविधियां और सक्रिय होती हैं। ऐसे में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए बस्ती शहर में दो स्थानों और सभी तहसील मुख्यालयों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र, ईदगाह कड़र, गांधीनगर, खैर इंटर कॉलेज, टाउन क्लब जीएन मस्जिद, निसार साहब मस्जिद बालक राम के सामने, राम प्रसाद गली छोटी मस्जिद, अजुंमन मस्जिद गांधी नगर, जामिया हनफिया रहमतगंज, दारूल उलूम एवं दरिया खां, गड़गोडिया एवं कसाईबाड़ा, जिला अस्पताल एवं कर्बला, दक्षिण दरवाजा, चिकवा टोला एवं अंजुमन पुरानी बस्ती, पंचायती मंदिर के बगल व पठान टोला, रेलवे स्टेशन मस्जिद तथा कटरा मस्जिद में मजिस्ट्रेट व क्षेत्रीय लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सभी राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे। वे ईद की नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर निगरानी करेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने भी तैयारी की है। सुबह से दोपहरदो बजे तक निर्बाध रूप से जलापूर्ति की जाएगी। इसके अलावा मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास आकस्मिक लीकेज को तत्काल ठीक करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

..

326 मस्जिदों, 157 ईदगाहों में अदा होगी नमाज

जिले की 326 मस्जिदों और 157 ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। शहर की प्रमुख 20 मस्जिदों में विशेषज्ञ नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह कड़र, खैर इंटर कॉलेज, टाउन क्लब जीएन मस्जिद, निसार साहब मस्जिद बालक राम के सामने, राम प्रसाद गली छोटी मस्जिद, अजुंमन मस्जिद गांधीनगर, जामिया हनफिया रहमतगंज, दारूल उलूम एवं दरिया खां, गड़गोडिया एवं कसाईबाड़ा, जिला अस्पताल एवं कर्बला, दक्षिण दरवाजा, चिकवा टोला एवं अंजुमन पुरानी बस्ती, पंचायती मंदिर के बगल व पठान टोला, रेलवे स्टेशन मस्जिद तथा कटरा मस्जिद में अलग-अलग समय सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक नमाज अदा की जाएगी।

...

मुख्य मस्जिदों व ईदगाह में नमाज की समय सारिणी
- ईदगाह, पक्का बाजार-7:30

- जामा मस्जिद पक्का बाजार- 8:00

- खैर मस्जिद, गांधीनगर- 8:00

- दारूल ऊलूम, दरिया खां- 7:00

- हुसैनी जामा मस्जिद, गांधी नगर- 9:00

- अजमेरी मस्जिद, अंजुमन पुरानी बस्ती- 6:45

- साबिरी मस्जिद, राजा मैदान- 7:30

- मसूदी मस्जिद, डफाली टोला- 8:00

- मक्का मस्जिद, घरसोहियां- 7:15

- कादिरी मस्जिद, मुरलीजोत- 8:00

- कर्बला मस्जिद, सदर अस्पताल- 8:00

- नूरी मस्जिद, पचपेड़िया- 8:30

- जामा मस्जिद, पुरानी बस्ती- 9:00

- गौसिया जामा मस्जिद, दक्षिण दरवाजा- 7:45

- रजा मस्जिद, शहीद नगर, पुरानी बस्ती- 9:00

- मीनारा मस्जिद, चिकवा टोला पुरानी बस्ती- 9:00

- मदीना मस्जिद, रेलवे स्टेशन रोड- 8:00

- शाही मस्जिद, पुरानी बस्ती- 8:00

- ईदगाह पुरानी बस्ती- 9:15

- जामिया हनफ़िया, गांधी नगर- 7:30

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed