फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sunshine during the day, cold in the evening, carelessness taking a toll on health

Basti News: दिन में धूप, शाम को ठंड, लापरवाही पड़ रही स्वास्थ्य पर भारी

Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, cold in the evening, carelessness taking a toll on health
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉ. रामजी सोनी संवाद
बस्ती। जिले में बदले मौसम के कारण बुजुर्गों में सांस और सूखी खांसी की शिकायत बढ़ी है। रात में सर्द हवा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दिन में धूप से लोग बेपरवाह हो जा रहे हैं, इससे वह सर्दी-जुकाम और बदन दर्द से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में त्वचा रोगियों की संख्या में भी वृद्धि आई है।
विज्ञापन

सुबह और शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। वहीं, दिन में धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बुधवार को 741 मरीज इलाज कराने जिला अस्पताल में पहुंचे। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी के अनुसार, रात और सुबह-शाम सर्द हवा चलने से सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा दमा और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। कई मरीज सांस फूलने, घबराहट और बेचैनी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। बुजुर्गों सांस के अलावा घुटनों के दर्द और जोड़ों की समस्या भी बढ़ रही है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह का कहना है कि ठंड और शुष्क हवा के कारण त्वचा में खुजली, रूखापन और एलर्जी की समस्या भी बढ़ रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में सुबह से ही पर्ची काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। डॉक्टराें ने बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर निकलते समय सिर और कान ढंककर रखें तथा ठंडा पानी और ठंडी चीजों से परहेज करें। सांस के मरीज नियमित दवा लेते रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


कोट
ओपीडी और इमरजेंसी में आ रहे रोगियों की जांच कर दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों को इसके लिए निर्देश भी दिए गए हैं।
-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed