फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sunshine came out... yet the temperature remained mild, causing damage to the paddy crop.

Basti News: निकली धूप...फिर भी तापमान में नरमी, धान की फसल को नुकसान

Mon, 03 Nov 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out... yet the temperature remained mild, causing damage to the paddy crop.
बारिश के चलते धान हुआ अंकुरित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब खत्म हो रहा है। चौथे दिन रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। बादल छंटे रहे। सुबह सात बजे के बाद सूर्य ने भी दर्शन दिए। दिन में गुनगुनी धूप भी खिली। लेकिन, तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया। मौसम में तल्खी के बजाय नरमी ही बनी रही है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सुबह मौसम साफ होने पर चहल-पहल बढ़ गई। रविवार होने के बावजूद सड़कों पर सुबह से ही लोग दौड़-भाग करने लगे। दस बजे तो बाजार की भी हलचल बढ़ गई। सहालग सीजन की वजह से मौसम अनुकूल होने पर दुकानों में रौनक बढ़ गई। बिक्री अधिक देख कारोबारी निहाल रहे। मौसम में बदलाव की चर्चा दिन भर बनी रही। लोगों का कहना था कि तीन दिन बेमौसम बारिश की वजह से निकलने लायक नहीं रहा। दीपावली बीतते ही ठंड का एहसास होने लगा।
विज्ञापन

लोग यह कहते हुए सुने गए कि यदि इसी तरह मौसम में उलटफेर बना रहा तो इस बार ठंड पहले ही शुरू हो जाएगी। फिलहाल दिन भर हल्की धूप का असर देखा गया। तापमान में तल्खी नहीं आ सकी। सामान्य तापमान में लोगों का आना जाना लगा रहा। बाजार में मिले संतराम ने बताया कि बारिश होने की वजह से तीन दिन लोगों का बेकार गया। बाजार में खरीदारी करनी थी। लेकिन, बिगड़े मौसम की वजह से नहीं आ मिला। आज बारिश बंद होने के साथ मौसम थोड़ा अच्छा हुआ तो रुधौली से बस्ती बाजार करने परिवार के साथ आ गए हैं।र

बारिश के चलते धान हुआ अंकुरित

बारिश के चलते धान हुआ अंकुरित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed