फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sunil shetty performed

सुनील शेट्टी ने लूट ली महफिल 

Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
sunil shetty performed
चगेंरवा महोत्सव मे केविनेट मंत्री राजकिशोर सिंह अभिनेता सुनील शेट्टी का अभिनंदन किया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। शुभम नगर चंगेरवा महोत्सव में विदेशी कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। मुंबई की मायानगरी से पहुंचे सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने लोगों को एक से बढ़कर एक डायलॉग सुनाए। कलाकारों की अदाकारी और अभिनेता शेट्टी की बातें सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सभी ने आयोजकों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के बाद रसियन डांस ग्रुप ने स्टेज शो किया। स्थानीय कलाकारों ने कविता, हास्य-व्यंग्य आदि सुनाए। वहीं स्टेज पर रसियन डांस ग्रुप ने भारी-भरकम म्यूजिक सिस्टम के बीच तेज धुनों पर जोरदार प्रस्तुति दी। इस बीच काफी इंतजार के बाद 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम कर चुके सिने अभिनेता सुनील शेट्टी जब मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो हजारों की तादाद में मौजूद दर्शकों ने जमकर सीटियां बजाईं।
विज्ञापन


दशकों की भीड़ से गदगद फिल्म अभिनेता शेट्टी ने फरमाइशें पूरी करने में देर नहीं लगाई और अपनी फिल्मों के डायलॉग सुनाए। इसके बाद दर्शकों ने तालियों और अपनी सीटियों से शेट्टी को जबरदस्त रिस्पांस दिया। इस दौरान शेट्टी ने कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के संग फोटो भी खिंचवाई। साथ ही कलाकार और उनके हुनर को भी दर्शकों से साझा किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सहित क्षेत्र के तमाम दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनाया डायलॉग
सुनील शेट्टी ने डायलॉग सुनाया, अंजली मैं तुम्हें भूल जाऊं, यह हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ यह मैं होने नहीं दूंगा। इसके अलावा अन्ना रहना चौकन्ना डायलॉग सुनाया

26 जनवरी और 15 अगस्त को बार्डर देखें
दर्शकों से बार्डर को अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि यह उनके जीवन की बेहतरीन फिल्म है। अगर कल को वह नहीं रहे तो 15 अगस्त और 26 जनवरी को उनकी यह फिल्म जरूर देखें। 

एक्शन करना बहुत कठिन होता है
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि एक्शन फिल्म करना बहुत कठिन होता है। वह एक्शन फिल्मों के लिए अपने घुटने, हाथ, पैर व कंधा तुड़वा चुके हैं। फिट रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें और मां के हाथ का भोजन करें।


हम कहीं और करते हैं एक्शन 
एक्शन की बात पर कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि सुनील शेट्टी रूपहले पर्दे पर एक्शन करते हैं। हम कहीं और एक्शन करते हैं। कहा, यह क्षेत्र बहुत शांतिप्रिय है। यहां पर इतनी भीड़ होने के बावजूद लोग शांतिपूर्ण ढंग से बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed