फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suhagin will keep fasting today

पति के दीर्घायु के लिए सुहागिन आज रखेंगी उपवास

Wed, 08 Sep 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suhagin will keep fasting today
तीज पर मेंहदी लगवातीं महिलाएं। - फोटो : BASTI
पति के दीर्घायु के लिए सुहागिन आज रखेंगी उपवास
विज्ञापन

गौर(बस्ती)। कजरी तीज पर्व को लेकर व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। अपने-अपने ढंग से तैयारियां कर रही महिलाएं आज निर्जल व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना भगवान शिव से करेंगी।

यह व्रत मुख्य रूप से सुहागन महिलाओं के लिए है। गौर क्षेत्र के केसरई गांव की महिला सुधा यादव ने बताया कि पिछले तीन वर्ष से लगातार कजरी तीज का व्रत करती आ रही हैं। इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। इसकी तैयारियां पिछले तीन-चार दिनों से कर रही हैं। यह व्रत काफी कठिन होता है। क्योंकि इसमें निर्जल उपवास रखना पड़ता है। बभनान बाजार की बिंदु सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। आज निर्जल व्रत रखकर पति के लंबी उम्र की कामना करेंगी। व्रत के रखने से मन में असीम शांति मिलती है और दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महिला पीजी कॉलेज बस्ती की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्मिता सिंह ने बताया कि कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के जीवन में सुख शांति लाता है। व्रती महिलाएं माता गौरी और भगवान शिव की मूर्ति को एक चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर स्थापित करती हैं। इसके बाद से शिव-गौरी का विधि विधान से पूजा करती हैं। जिसमें वह माता गौरी को सुहाग के सोलह सामग्री अर्पित करती हैं। बभनान की श्वेता सिंह ने बताया कि व्रत रखने के लिए बाजार से सामान की खरीदारी कर ली है। इस दिन सुहागिन महिलाएं नया वस्त्र धारण कर निर्जल व्रत रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करती हैं। माता पार्वती की तपस्या से इसी दिन भगवान शिव प्रसन्न हुए थे। पार्वती की तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। कजरी तीज पर्व को लेकर पिछले काफी दिनों से मन उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed