फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   suhaaginon se vrat rakh pati kee deerghaayu kee kaamana kee

सुहागिनों से व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की

Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
suhaaginon se vrat rakh pati kee deerghaayu kee kaamana kee
हरतालिका तीज पर कथा सुनतीं महिलाएं। - फोटो : BASTI
सुहागिनों से व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

बस्ती। कजरी तीज पर्व को लेकर उत्साहित महिलाओं ने देर शाम से मंदिरों में मत्था टेका। सभी मंदिरों में व्रती श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहरी क्षेत्र के पंचायती मंदिर, बाबा बसंत दास मंदिर, संजय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महिलाओं तथा कुंवारी कन्याओं का हुजूम दिखा। मान्यता है कि कुंवारी कन्याओं के व्रत रहने से उन्हें उत्तम तथा मनचाहा वर मिलता है।

दो दिन पहले से ही महिलाओं में व्रत को लेकर उत्साह रहा। बुधवार रात हाथों में मेहंदी रचकर ब्रह्म मुहूर्त के पहले फलों का रस, फल, मिठाई अथवा दही खाकर व्रत की शुरुआत की। मान्यता है कि इस व्रत से सुख शांति आती ही है। यह व्रत पति के दीर्घायु के लिए रखा जाता है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने वाला है। मान्यता है कि आज ही के दिन माता पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए निर्जल व्रत रखकर घोर तपस्या की, जिससे शिव प्रसन्न हो पति रूप में प्राप्त हुए। महिलाएं व्रत का पालन निर्जला रहकर करती हैं। सुहाग का सामान सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, शीशा आदि मां गौरी को प्रसन्न कर शिव एवं गणेश की भी हृदय से वंदना कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। अबीर-गुलाल, रोली, कुमकुम, बेलपत्र, धतूरा, समी का फूल, धूप, पंच फल, पंचमेवा अर्पित करने के उपरांत हरितालिका व्रत कथा सुनने के बाद शिव पार्वती सहित गणेश जी की आरती करती हैं। दिन में तीन बार स्नान करने का भी विधान है। व्रती महिलाएं अगले दिन सुबह पारन कर व्रत पूरा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed