फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane survey completed in 780 villages of Babhnan Mill

Basti News: बभनान मिल के 780 गांवों में गन्ना सर्वे पूरा

Fri, 21 Jun 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane survey completed in 780 villages of Babhnan Mill
490 गांवों में अब भी बाकी, 15 जून के अंत के पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। बभनान चीनी मिल व गन्ना विकास समिति की संयुक्त टीम की ओर से किए जा रहे गन्ना सर्वे कार्य भीषण गर्मी के चलते रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। चीनी मिल क्षेत्र के करीब 780 गांवों में गन्ना सर्वे कार्य पूरा हो गया है। जबकि 490 गांवों में सर्वे कार्य चल रहा है, जो जून माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है।गन्ना विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 15 अप्रैल से गन्ना सर्वे कार्य प्रारंभ होना था। लेकिन तय समय से चालू न होकर 25 अप्रैल से सर्वे कार्य किया जा रहा है। गन्ना सर्वे कार्य में लगी संयुक्त टीमों ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते गन्ना प्लेटों का सर्वे कार्य धीमी गति से चल रहा है।
बभनान चीनी मिल के अंतर्गत सात गन्ना समिति क्षेत्र में सर्वे कार्य चल रहा है। उनमें सहकारी गन्ना विकास समिति गौर में कुल 110 गांव हैं।जिसमें 57 गांवों में सर्वे कार्य पूरा हो गया है। जबकि 53 गांव अब भी बाकी है। इसी तरह बभनान समिति में कुल 496 गांव हैं। इसमें 339 गांवों में सर्वे कार्य पूरा हो गया है और 130 गांव बाकी है।
विज्ञापन

विक्रमजोत समिति में 281 गांव है। इनमें 161 गांवों में सर्वे कार्य पूरा हो गया है। जबकि 120 गांव बाकी हैं। गोविंद नगर समिति में 13 गांव हैं। जहां आठ गांवों में सर्वे कार्य समाप्त हो गया है और पांच गांव बाकी हैं। टिनिच समिति क्षेत्र में 67 गांव हैं। 31 गांवों में सर्वे कार्य पूरा हो गया है और 36 गांव बाकी हैं। मनकापुर गन्ना समिति क्षेत्र में 36 गांव हैं। यहां 85 गांवों में सर्वे कार्य पूरा हो गया है। जबकि 51 गांव में सर्वे बाकी है। गौरा चौकी समिति क्षेत्र में कुल 194 गांव हैं। यहां 99 गांवों में सर्वे पूरा हो गया है और 95 गांव बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बभनान चीनी मिल क्षेत्र में आने वाले गन्ना किसानों का सर्वे कार्य संयुक्त टीम की ओर से कराया जा रहा है। यह कार्य 15 जून तक पूरा होना था। लेकिन भीषण गर्मी के चलते कुछ विलंब हो रहा है। जून माह के अंत तक संपूर्ण रूप से गन्ना सर्वे कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed