फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane loaded truck overturns, driver injured

गन्ना लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

Sat, 02 Jan 2021 05:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane loaded truck overturns, driver injured
गन्ना लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। गन्ना क्रय केंद्र से चीनी मिल जा रहा ट्रक रास्ते में पलट गया। चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हर्रैया थानाक्षेत्र के केशवापुर में मसौधा चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। शनिवार को एक ट्रक गन्ना लादकर फैजाबाद चीनी मिल पर जा रहा था। दिन में 11:30 बजे जैसे ही ट्रक पैकोलिया से संसारीपुर मार्ग पर मचोईया पुल के निकट पहुंचा, अचानक पट्टा टूट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक रामकुमार निवासी अयोध्या को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने महराजगंज बाजार में चालक का इलाज कराया। सूचना पर मिल के सीडीओ अशोक पांडेय भी मौके पहुंचे। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक पलटने से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। एसओ हर्रैया सर्वेश राय ने बताया कि ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed