फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane crop inspected in flood affected area

Basti News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गन्ने की फसल का किया निरीक्षण

Wed, 13 Aug 2025 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop inspected in flood affected area
-बाढ़ के दौरान गन्ने की फसल को बचाने के उपाय बताए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाढ़ से गन्ना फसल को बचाने के लिए मुंडेरवा से ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक की संयुक्त टीम और मुंडेरवा गन्ना समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाठक ने बाढ़ से प्रभावित गांव चकिया पिपरपाती, एहतमाली, टनगरिहा राजा का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से कहा कि खेतों में बाढ़ के पानी की निकासी को प्राथमिकता दें, जिससे गन्ने की फसल गिरने न पाए। टीम ने किसानों को सलाह दी कि खेत में नालियां बनाकर पानी का बहाव बाहर की ओर किया जाए ताकि फसल सड़ने न पाए। टीम ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद फसलों में फंगल रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए ब्लीचिंग पाउडर या कॉपर ऑक्सिक्लोराइड जैसी फंगसरोधी दावों का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किसानों को समय पर देखभाल और उचित पोषण देने पर बल दिया ताकि बाढ़ के दुष्प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके। निरीक्षण करने वाली टीम मेंं ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अमरनाथ दुबे व सामान्य गन्ना प्रबंधक रविंद्र धर दुबे भी शामिल रहे। इस दौरान गन्ना किसान सच्चिदानंद यादव, राम ललित यादव, राममिलन, दयाराम, भगवान दास, वासुदेव राजेंद्र प्रसाद को मुंडेरवा से आए गन्ना के अधिकारियों ने गन्ना किसानों को और भी टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed