Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Essay and quiz competitions held for voter awareness

Basti News: मतदाता जागरूकता के लिए हुई निबंध और क्विज प्रतियोगिता

Thu, 19 Nov 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Essay and quiz competitions held for voter awareness
बस्ती। भावी एवं युवा मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी देना है। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र और मतदाता जागरूकता से जुड़े विचार प्रस्तुत किए, जबकि क्विज के माध्यम से निर्वाचन संबंधी उनके ज्ञान का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में जागरूक मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहते हुए निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए स्वयं जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के सदस्य उदयभान सिंह, रामचंद्र यादव और डॉ. शिवांशुतोष मिश्र रहे। आयोजन में अजय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, अमित कुमार यादव, बलवंत पटेल और राहुल तिलौलिया ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में निबंध और क्विज के 10-10 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed