फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sucide

आरोप से आहत होकर व्यवसायी ने दी थी जान

Wed, 04 Nov 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
sucide
सुसाइड नोट से खुला किराना व्यवसायी की मौत का राज, मंगलवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आरोप से आहत होकर किराना व्यवसायी श्रवण(32) ने खुदकुशी की थी। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी।
लालगंज थाने के महसों निवासी श्रवण का शव मंगलवार सुबह पाकरडाड़ के ग्रामीणों ने ठेकनापार स्थित गन्ना क्रय केंद्र के निकट बाग में पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला था। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर पाकरडाड़ में बस्ती-महुली मार्ग जाम कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उचित कार्रवाई के आश्वासन पर लोग रोड से हटे थे। श्रवण रोज की तरह सोमवार रात भी भवानीपुर स्थित किनाने की दुकान से लौटते समय भाई की दुकान पर रुके थे। वहां से निकलने के बाद से श्रवण लापता हो गए। रात आठ बजे पत्नी अंजू से भी बात हुई थी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मंगलवार को कुछ लोगों ने हत्या की बात कही थी। सुसाइड नोट मिलने के बाद आरोप निराधार निकला। वहीं लालगंज एसओ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट में श्रवण ने अपनी सभी कर्ज चुकता कर दिए जाने की बात कही है। इसमें लिखा है कि मुंबई से लौटने के बाद कुछ लोगों एक महिला को साथ ले जाने का आरोप लगाया। इससे झूठे आरोप से वह काफी आहत था। मौत के मामले में परिवार या किसी अन्य को तंग न करने की भी बात भी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed