{"_id":"5f4946fe8ebc3eabec6b2403","slug":"sucide-basti-news-gkp3634424148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने कूदकर वृद्ध ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने कूदकर वृद्ध ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पश्चिमी छोर की घटना
गार्ड की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी को भेजा मेमो
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। गोरखपुर- गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पश्चिमी छोर पर 60 वर्षीय वृद्ध ने गोंडा की ओर से आ रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। हादसे के घटना की जानकारी ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन अधीक्षक निरंजन यादव को दी। सूचना पर जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा।
शुक्रवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर दो के पश्चिमी छोर पर जैसे ही सत्याग्रह एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली थी कि अचानक उसके आगे एक वृद्ध कूद गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो पटेल नगर निवासी विनोद कुमार ने मृत शख्स की पहचान अपने पिता आसाराम वर्मा के रूप में की। जीआरपी चौकी प्रभारी मनकापुर राम कुमार राजभर ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा गया है। मृत शख्स की पहचान उनके बेटे ने कर ली है।